स्वच्छता पर 10 वाक्य : 10 Lines on Swachata  in Hindi 

स्वच्छता पर 10 वाक्य : 10 Lines on Swachata in Hindi – आज हम आप लोगों के लिए swachata par 10 line essay hindi me लेकर आए हैं, स्वच्छता हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है अगर हम हमारे जीवन में स्वच्छता को अहमियत ना दें तो उससे हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वच्छता पर यह 10 लाइन निबंध बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है इसलिए वह इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

स्वच्छता पर 10 वाक्य : 10 Lines on Swachata in Hindi

  1. मनुष्य के लिए उनके जीवन में स्वच्छता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  2. साफ और स्वच्छ रहने से हम खुद को बीमारियों से दूर रख सकते हैं।
  3. हमें अपने घर के आस-पास हमेशा स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए।
  4. गांधी जी ने कहा था स्वच्छता सेवा भाव है।
  5. गांधी जयंती के अवसर पर भारत में 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया था।
  6. स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य था भारत को गंदगी से मुक्त कर उसे स्वच्छ बनाना।
  7. पूरे विश्व में आयरलैंड सबसे स्वच्छ देश माना गया है।
  8. पूरे विश्व में भारत स्वच्छता में 98वे स्थान पर है।
  9. स्वच्छ व्यक्ति हमेशा सभ्य और सज्जन प्रतीत होते हैं।
  10. स्वच्छता मनुष्य और समाज दोनों के लिए ही अति आवश्यक है।
10 lines on swachata  in hindi

10 Lines on Swachata in Hindi

  1. स्वच्छता मनुष्य जीवन के लिए उसका मूल आधार होता है।
  2. एक स्वच्छ व्यक्ति ही स्वच्छ समाज का निर्माण करता है।
  3. हमें स्वयं को हमेशा स्वच्छ और साफ रखना चाहिए, साथ ही हमारे आसपास रह रहे लोगों को भी स्वच्छता का महत्व बताना चाहिए।
  4. हमारे आसपास स्वच्छता रहने से हम कई प्रकार की बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं।
  5. स्वच्छ भारत का सपना गांधी जी ने देखा था इसलिए गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया।
  6. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया था।
  7. स्वच्छ रहने के कुछ आसान और साधारण नियम हमें बच्चों को हमेशा सिखाना चाहिए।
  8. खाना खाने से पहले हाथ धोना चाहिए। रोज नहाना चाहिए।  साफ-सुथरे कपड़े पहनना चाहिए। आसपास की गंदगी को साफ करना चाहिए।  रसोईघर और शौचालय में भी स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
  9. एक स्वच्छ व्यक्ति हमेशा ही प्रसन्न रहता है और स्वच्छ व्यक्ति को देख हमेशा लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं।
  10. स्वच्छ रहने से हम शांत दिमाग से कई बेहतर काम कर सकते हैं साथ ही हमें लोगों के साथ काम करने का अवसर भी मिलता है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

सरल शब्दों में स्वच्छता क्या है?

अपने आपको साफ सुथरा रखना और आसपास साफ सफाई रखना स्वच्छता कहलाता है।

स्वच्छता के उदाहरण क्या है?

हर दिन नहाना, खाना खाने से पहले हाथ धोना, हर दिन धुले हुए कपड़े पहनना, अपने घर की साफ सफाई करना, रसोईघर और शौचालय की सफाई करना, अपने घर के आसपास साफ सफाई करना इत्यादि।

स्वच्छता का महत्व क्या है?

स्वच्छता हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि हमारे आसपास स्वच्छता रहने से हम खुद को कई प्रकार की बीमारियों से दूर रख सकते हैं साथ ही हम स्वच्छ रहने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और लोगों के बीच आकर्षक भी लगते हैं। 

निष्कर्ष

दोस्तों हमने अभी आपको स्वच्छता पर 10 लाइन बताया है यह few lines essay खास तौर पर बच्चों के लिए तैयार किया गया है यह आपको कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं अपने दोस्तों को इसे शेयर करें ऐसे ही short essay पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर पुनः विजिट करना ना भूले।

एपीजे अब्दुल कलाम पर 10 वाक्य

जोकर पर 10 वाक्य

Leave a comment